राष्ट्रीय ध्वज और सपा के झंडे के साथ रामगोविंद चौधरी को अंतिम सलामी


नम आंखों से दी अंतिम विदाई
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद निकली अंतिम यात्रा, सरयू तट पर बेटे रंजीत चौधरी ने दी मुखाग्नि; “रामगोविंद चौधरी तेरा नाम रहेगा” के नारों से गूंजा इलाका
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को रविवार को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।रामगोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके नए मकान में रखा गया था। यहां सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम विदाई के दौरान रामगोविंद चौधरी के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे को भी उनके पार्थिव शरीर पर रखकर अपने नेता को श्रद्धांजलि एवं अंतिम सलामी दी। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भावुक कर देने वाला रहा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद पार्थिव शरीर को नए मकान से पुराने मकान पर ले जाया गया। वहां कुछ समय के लिए अंतिम दर्शन का क्रम चला। इसके बाद परिजनों और समर्थकों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अंतिम यात्रा शुरू हुई।अंतिम यात्रा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की गलियों से लेकर सरयू नदी के तट तक बड़ी संख्या में लोग अपने नेता की अंतिम यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान समर्थकों और लोगों की ओर से “रामगोविंद चौधरी तेरा नाम रहेगा” के नारे लगाए गए। शोक और भावुक माहौल के बीच लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए साथ चलते रहे।
अंतिम यात्रा पुराने मकान से उत्तर दिशा में स्थित सरयू नदी के किनारे पहुंची। वहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। उनके पुत्र रंजीत चौधरी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान सरयू तट पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।अंतिम संस्कार के दौरान उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। रामगोविंद चौधरी के पार्थिव शरीर पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि देने वालों में सीमा राजभर, रामशंकर, विधायक जमानियां ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, संग्राम सिंह यादव, रमाशंकर राजभर, अशोक सिंह कुशवाहा (अवकाश प्राप्त न्यायाधीश), संजय यादव, जियाउद्दीन रिजवी, नीरज सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक सुधीर राय, पूर्व विधायक भगवान पाठक, राजधारी सिंह, कमलेश सिंह, सुरेश सिंह, शेख अनुल्लाह, दुर्गा यादव (आजमगढ़), विधायक जयप्रकाश अंचल सहित अनेक लोग शामिल रहे।रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में समाजवादी पार्टी के झंडे के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा पार्थिव शरीर और गार्ड ऑफ ऑनर का दृश्य उनके सार्वजनिक जीवन और अंतिम विदाई के क्षणों को विशेष रूप से भावुक बना रहा।सरयू तट पर अंतिम संस्कार के साथ रामगोविंद चौधरी की जीवन यात्रा का अंतिम अध्याय पूरा हुआ। अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ और विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी के बीच क्षेत्र में उनके निधन का शोक स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

मगहर कताई मिल को टेक्सटाइल पार्क बनाने की तैयारी तेज, 18 एकड़ अतिरिक्त जमीन की तलाश

स्थानीय किसानों से डीएम ने की वार्ता, जमीन की स्थिति और उपयुक्तता की रिपोर्ट मांगी…

51 minutes ago

रोहिन नदी के कटान से तटबंध पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों की बढ़ी धड़कन

आरआरसी सेंटर के पास तेज बहाव से लगातार कट रहा तटबंध, बारिश जारी रही तो…

1 hour ago

नारायणी उफनाई, 350 परिवारों पर बाढ़ का खतरा,गंडक बैराज से 4.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बढ़ी चिंता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। चार दिनों से लगातार हो रही अतिवृष्टि और गंडक बैराज से…

1 hour ago

आंधी-बारिश का कहर,पेड़ और मकान गिरे,चार की मौत

निचलौल में युवक, फरेंदा में बुजुर्ग महिला और सदर में दंपती की गई जान, डीएम…

1 hour ago

नदियों के तेवर तल्ख, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर; कई इलाकों पर बाढ़ का दबाव

कुशीनगर में गंडक खतरे के मुहाने पर, बूढ़ी राप्ती समेत सात नदियां खतरे के निशान…

1 hour ago

देवरिया में चला बहू-बेटी अभियान, महिलाओं को अधिकार और कानूनों की दी जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को जिले…

1 hour ago