संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा वर्ष 2022, 2023 और 2024 के लिए अकादमी पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। अकादमी पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के निवासी विशिष्ट कलाकारों के नामों पर विचार किया जाएगा जिन्होंने संगीत, नृत्य और रंगमंच के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान दिया हो।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि अकादमी पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश में जन्म लेने वाले कलाकार जिन्होंने विगत 10 वर्ष से प्रदेश, देश या विदेश में कला सेवा में रत हों या प्रदेश के बाहर जन्म लेने वाले कलाकार जिन्होंने पुरस्कार के लिए विचार किए जाने वाले वर्ष से पूर्व कम से कम एक दशक तक निरंतर उत्तर प्रदेश में रहकर संगीत, नृत्य और रंगमंच के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान किया हो। उन्होंने बताया कि अकादमी पुरस्कार हेतु गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच, समीक्षा, लेखन और कला उन्नयन एवं कला छायांकन विधाओं में आवेदन किया जा सकता है।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि जिले के लोक-विधाओं के कलाकारों के नामों की संस्तुति अकादमी पुरस्कार हेतु निर्धारित प्रपत्र पर सम्बन्धित लोक कलाकारों के बायोडाटा सहित अकादमी को दिनांक 15 जून 2025 तक उपलब्ध करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए संगीत नाटक अकादमी की वेबसाइट पर विजिट किया जा सकता है।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुनी समस्याएं, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को…
रात में गायब हुआ नौवीं का छात्र, पोखर में मिला शव; साइकिल ने खोला हत्या…
नाना पाटेकर के निधन से टूटा सिनेमा का सितारा, यूपी से भी रहा गहरा रिश्ता;…
फोटो goo गोवा/मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना…
आज का राशिफल 8 अक्टूबर 2026: गुरुवार का दिन कई राशि वालों के लिए नई…
रोजमेरी ऑयल बनाम मिनॉक्सिडिल: क्या सच में दोबारा उग सकते हैं बाल? जानिए रिसर्च और…