सीमावर्ती क्षेत्र मे नेटवर्क सेवा बदहाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में नेटवर्क सेवा खराब होने से उपभोक्ता परेशान हैं। नेटवर्क समस्या से जूझना लोगो के लिए आम बात हो गई है।
मोबाइल धारकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किन्तु नेटवर्क न होने से ग्रामीण क्षेत्र के बैंक, डाकघर,व्यापारी से लेकर व्यवसायी, मीडियाकर्मियों को भी इससे खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह डिजिटल इंडिया के इस युग मे भी लोगों को सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी नही मिल पा रही है। यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग नेपाली सीम प्रयोग कर अपना काम चलने को मजबूर है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र पर बसे लोग भारतीय सीम एयरटेल, जिओ कंपनी की नेटवर्क सेवा प्रयोग करते है। लेकिन उपभोक्ताओं के लिए कोई मतलब नहीं है। एक तरफ एयरटेल की स्पीड बेहद धीमी है तो दूसरी तरफ काल के लिए जिओ बेमतलब साबित हो रही है। वहीं भारत सरकार की सबसे बड़ी दूर संचार कम्पनी बीसएनएल अपनी सेवा से सभी उपभोक्ताओं को संचार से ही दूर होने को मजबूर कर दिया है। बीएसएनएल की सेवा भगवान भरोसे है। वही इससे सीमा क्षेत्र के तमाम व्यवसायी लोग नेपाली सीम का प्रयोग कर अपना काम चला रहे हैं। लेकिन इसके प्रयोग से लोगो की जेब ढीली हो रही है।
क्षेत्र के ग्रामीण मकसूद आलम, विनोद, नवरत्न निगम, विवेक कुमार, संजय रौनियार, अंकुर मद्धेशिया, सोनू गुप्ता, अजय रौनियार ने बताया कि भारत नेपाल- सीमा पर बसा ठूठीबारी कस्बा सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद अहम और संवेदनशील है। जहां एसएसबी, कस्टम ,डाकघर जैसे सरकारी संस्था काम करते है। नेटवर्क सभी के लिए अहम है। जिम्मेदार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए जिससे उपभोक्ताओं के साथ नेट से जुड़े बैकिंग कार्य के साथ साथ अन्य सभी तमाम जरूरत की सुविधाएं मुहैया हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

11 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

12 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

12 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

13 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

13 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

17 hours ago