लखनऊ। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में कई आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट और पीएसी में नई तैनाती मिली है।
सबसे बड़ा बदलाव मऊ, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, जौनपुर, बाराबंकी, हापुड़ और जालौन समेत कई जिलों में देखने को मिला है। तबादले के बाद जिलों की पुलिस कमान संभालने वाले अधिकारियों में भी बदलाव हुआ है।
सूची के अनुसार यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
ओमवीर सिंह को बलिया से स्थानांतरित कर बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ईरज राजा को बलिया की कमान सौंपी गई है। जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह अब गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक होंगे।
मऊ में भी पुलिस कप्तान बदला गया है। सर्वेश कुमार मिश्रा, जो 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में सेनानायक के पद पर तैनात थे, उन्हें मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मऊ के पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर को लोक शिकायत मुख्यालय, पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ भेजा गया है।
बाराबंकी में रवीना त्यागी को पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी के मौजूदा पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ बनाया गया है।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है। उनकी जगह मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय होंगे। वहीं मौजूदा एसएसपी संजय कुमार को सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।
बागपत के पुलिस अधीक्षक के रूप में पूर्णेन्दु सिंह की तैनाती की गई है। वहीं बागपत के मौजूदा पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
आजमगढ़ में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है, जबकि चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक नगर बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।
मथुरा में आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक से पदोन्नति के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि सुरेश चन्द्र रावत को पुलिस अधीक्षक जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा वरिष्ठ स्तर पर भी अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है। ए. सतीश गणेश के पास अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं के साथ अपराध शाखा के अतिरिक्त प्रभार से जुड़े दायित्व संभालेंगे।
आईपीएस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल को आगामी प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था की जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है। नई तैनाती के साथ जिलों में पुलिसिंग की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
फोटो रूपीसोरेन goo रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा क्षेत्र के धर्मापुर रेंज में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा…
नदी-नालों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों से दूर रहने के निर्देश, बच्चों की सुरक्षा पर…
पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज बहराइच (राष्ट्र की…
दिल्ली में सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका पर FIR के बाद जंतर-मंतर कूच, चुनाव आयोग के बाहर…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। काशी की ऐतिहासिक धरती बुधवार को भारत-जापान की गहरी दोस्ती…