पुलिस में भर्ती होने का सपना रह गया अधूरा, दौड़ते-दौड़ते 23 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

सांकेतिक फोटो

पुलिस भर्ती की दौड़ में 23 वर्षीय अभ्यर्थी की मौत, 9 चक्कर बाद सीने में उठा दर्द और फिर…


गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दौड़ में शामिल 23 वर्षीय अभ्यर्थी विवेक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद भर्ती स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार शामली जिले के पुरमाफी गांव निवासी विवेक पुत्र बालेंद्र पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को वह भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित दौड़ में शामिल हुआ था। पहली शिफ्ट के दौरान करीब नौ चक्कर लगाने के बाद अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा।
तबीयत खराब महसूस होने पर विवेक ट्रैक के किनारे एक पोल पकड़कर खड़ा हो गया। कुछ देर आराम करने के बाद उसने दोबारा दौड़ने की कोशिश की, लेकिन अचानक जमीन पर गिर पड़ा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे संभाला और इलाज के लिए संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद विवेक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए।
बताया गया कि गोविंदपुरम स्थित 47वीं वाहिनी पीएसी में 3 से 9 अक्टूबर तक पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी परीक्षा में शामिल होने के लिए विवेक गाजियाबाद आया था। वह लंबे समय से पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था।
गांव के पूर्व प्रधान बिजेंद्र कुमार के मुताबिक विवेक पढ़ाई में भी अच्छा था और पुलिस की नौकरी हासिल करने का सपना देख रहा था। उसके माता-पिता किसान हैं। वह दो भाई-बहनों में छोटा था, जबकि उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
विवेक के चाचा देशपाल चौधरी ने बताया कि दौड़ के दौरान नौ चक्कर पूरे करने के बाद उसके सीने में दर्द हुआ था। कुछ देर पोल पकड़कर खड़े रहने के बाद उसने फिर दौड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अचानक गिर गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि पुरमाफी निवासी विवेक के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के दौरान तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया था। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई थी।
विवेक की मौत की खबर के बाद उसके गांव में भी मातम पसर गया। पोस्टमार्टम सहित आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव पैतृक गांव पहुंचाया गया, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया ग्रामीण का दबदबा

बालिका अंडर-19, अंडर-17 और अंडर-14 में हासिल किया प्रथम स्थान भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भरोसा…

15 minutes ago

गौ सेवा के साथ युवाओं ने दिया सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से…

22 minutes ago

1 नवंबर को मेगा विधिक सेवा शिविर, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए जाएंगे स्टॉल, लाभार्थियों का किया जा रहा चिन्हांकन…

28 minutes ago

बीबीएयू में ईईजी कार्यशाला, विशेषज्ञों ने समझाए दिमागी संकेतों के राज

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों और…

35 minutes ago

4 साल की शादी, 3 साल की बेटी और फिर पति की रहस्यमयी मौत… पत्नी पर हत्या का शक, प्रेमी भी जांच के घेरे में

Ai निर्मित मेरठ/लोहियानगर (राष्ट्र की परम्परा)। मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र से एक 30 वर्षीय राजमिस्त्री…

1 hour ago

IAF को मिला नया बॉस! एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित संभालेंगे वायुसेना की कमान, स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं पर रहेगा फोकस

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित नई दिल्ली। (राष्ट्र की परम्परा) भारतीय वायुसेना को नया नेतृत्व मिलने…

2 hours ago