घूमन्तु जिंदगी और पेट के लिए रोजगार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भारत मे ऐसे कई प्रदेश है जहाँ कुछ जातियों के लोग घूमन्तु जिंदगी जीने पर मजबूर है, आज यहाँ तो कल कही और। पेट के लिए दूर प्रदेशो मे अपना डेरा डाल कर रोजी रोटी के जुगाड़ मे लगे रहते है।
कोई खिलौना बेच कर, तो कोई ठंडे वस्त्र को पीठ पर लादकर घूम घूम कर बेचते है और अपना और अपने परिवार का पेट पालते।
आज कल बरहज नगर के मुख्य मार्ग से सटे लोहे के औजार बनाते इन्हे देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश के सागर जिले से कई झुण्ड मे आए इन घूमन्तु लोगो को उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदो मे लोहे का औजार बनाते देखा जा रहा है। पूछने पर पत्ता चला कि ए लोग सड़क के किनारे अपना डेरा डाल कर रहते है और अपना रोजगार करते है। बरहज मे इस कड़ाके कि ठंड मे ये लोग बरहज देवरिया मार्ग के किनारे टेंट डालकर लोहे का औजार बनाने का काम कर रहे है। इन लोगो का एक से दो माह तक ही किसी जिले मे ठिकाना होता।
लोगो का कहना है कि ज़ब तक धंधा चलता है तबतक हम लोग उस स्थान पर टिके रहते है, अगर ठप हुआ तो डेरा डंडा उठाकर कही और चल देते है। इस तरह से हम लोगो कि घूमन्तु जिंदगी सड़को के किनारे कटती रहती है पेट के लिए। भारत मे ऐसे कई प्रदेश है जहाँ के लोगो द्वारा इस प्रकार कि जिंदगी जीने पर मजबूर है।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

52 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

1 hour ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago