औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान करीब 50 विद्यार्थियों ने छिंदवाड़ा स्थित सीआईआई इमलीखेड़ा अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइनिंग सेंटर (एटीडीसी) का भ्रमण कर परिधान निर्माण, फैशन डिजाइनिंग, उत्पादन प्रक्रिया और रोजगारपरक कौशल की जानकारी हासिल की।
भ्रमण का आयोजन प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के निर्देशन में स्वामी विवेकानंद करिअर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ, योजना क्रमांक 6951, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में किया गया। एटीडीसी में विद्यार्थियों को वस्त्र निर्माण, फैशन डिजाइनिंग, औद्योगिक उत्पादन प्रक्रियाओं तथा रोजगारोन्मुखी कौशल के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न कंपनियों के पार्ट्स से संबंधित जानकारी प्राप्त की। साथ ही ‘द ताज का किचन’ का अवलोकन कर औद्योगिक कार्यप्रणाली और प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने भ्रमण को अपने करिअर निर्माण की दिशा में उपयोगी और प्रेरणादायी अनुभव बताया।
कार्यक्रम का आयोजन स्वामी विवेकानंद करिअर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. फरहत मंसूरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. पूजा तिवारी, डॉ. मनीषा आमटे, कु. राधिका राजपूत, डॉ. नोखेलाल साहू, सूर्यकान्त शुक्ला एवं मनोज जैन उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सहयोग रहा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

1 hour ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

1 hour ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

2 hours ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

2 hours ago