Categories: Uncategorized

पैमाईश के नाम पर रुपया लेने वाले लेखपाल पर नहीं हो रही कार्यवाही

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विगत दिनों सलेमपुर तहसील में तैनात लेखपाल पर पैमाईश ने नाम पर हजारों रुपया लेने और पैमाईश ना करने और पैमाईश ना करने की दशा में पैसा भी वापस न करते हुए धमकी देने तक का आरोप लगा था । जिसपर खपर छपने और वीडियो वायरल होने पर सलेमपुर तहसील प्रशासन ने कार्यवाही दिखाने के लिए आनन फानन में आरोप लगाने वाले के ऊपर नोटिक दे कर उससे साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत करने के लिए कहा था जिसपर पीड़ित ने गवाह और पैसे के लेन देन आदि का वीडियो संबंधित जांच करता अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है । साक्ष्य प्रस्तुत करने के कई दिनों बाद तक आरोपी लेखपाल पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुए । अक्सर राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा लोगो से पैसा लेने और मांगने के मामले प्रकाश में आते रहते है लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारी जांच के नाम पर मामले।को घुमा कर अपने कर्मचारियों को बचाने का काम करते है जिससे पीड़ितों को न्याय और उनका रुपया दोनों नहीं मिलता ऐसा ही इस प्रकरण में भी हो रहा है । विगत दिनों ग्राम बेलपार तहसील सलेमपुर निवासी सल्लेआला पुत्र मोहम्मद ने उपजिलाधिकारी सलेमपुर को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया था कि ग्राम सभा में आराजी संख्या 9 रकबा 0.45 हे० के पैमाईश के नाम पर हल्का लेखपाल संतोष कुमार ने 47000 रुपया लिया है और पैमाईश भी नहीं किया और पैसा भी वापस नहीं कर रहे है । पैसे के लेन देन के गवाह और साक्ष्य भी मेरे पास उपलब्ध है जिसपर तहसील प्रशासन ने पीड़ित को नोटिस कर उनसे अपना पक्ष रखने को कहा था जिसपर पीड़ित ने संबंधित अधिकारी के पास अपना पक्ष रखते हुए गवाह और साक्ष्य भी प्रस्तुत कर दिया है ।अब देखना ये है कि लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही होती है या विभागों अधिकारी इस मामले पर लीपा पोती कर ठंडे बस्ते में डाल देते है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

4 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago