Categories: Uncategorized

ग्रामीण शिक्षा के उत्थान हेतु कार्यशाला का आयोजन

मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने किया उद्घाटन,

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)!विशेश्वरगंज के बीआरसी कैंपस में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और जन सहयोग से इसे सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी द्वारा किया गया।
कार्यशाला में ग्रामीण स्तर पर शिक्षा की स्थिति सुधारने, जन जागरूकता बढ़ाने और समुदाय को शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक प्रतिनिधि ने सरकार द्वारा छात्रों और शिक्षकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और इनके अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
ग्राम प्रधानों से अपने पंचायतों में शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की गई, जिससे अधिक से अधिक बच्चे स्कूलों से जुड़ सकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक,बरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार शुक्ल,आनन्द पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सरकारी विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षक संघ के अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला ने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनसहयोग को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया, जिससे ग्रामीण शिक्षा को एक नई दिशा मिल सके। इस अवसर पर धनलाल पांडे श्री राजेंद्र त्रिपाठी शिक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा कैलाश नाथ भारती श्री जगरूप सिंह प्रभात सिंह श्री सतीश पांडे शरद शुक्ला अमित मिश्रा कार्यक्रम का संचालन और राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष आनंद मोहन मिश्रा ने किया।

rkpshomnath

Recent Posts

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

4 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

4 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

4 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

4 hours ago

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी में देवरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल, 68 उपनिरीक्षकों के तबादले

कानून-व्यवस्था मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए कई थानों में बदले…

5 hours ago