गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन- पूजन किया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गोलवाघाट मरीमाता मंदिर के निकट स्थित मां कमला देवी संस्कार सृजन इंटर कालेज के प्रांगण में चल रहे गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया। शुक्रवार को विभिन्न संस्कार भी कराए गए। दो विवाह संस्कार भी हुए। शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली ने संगीत मय प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया।
टोली नायक परमेश्वर ने संस्कार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्कारवान व्यक्ति के जीवन में हमेशा खुशहाली रहती है। इसलिए हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए।
आयोजन में विद्यारंभ, अन्नप्राशन, नामकरण, दीक्षा, पुंसवन, जन्मदिन, यज्ञोपवीत, मुंडन समेत 602 लोगों ने विभिन्न संस्कार कराए। शांतिकुंज हरिद्वार की टोली में शामिल बनवारी, रुद्र गिरि, सोमेश्वर, रमेश तिवारी व महेश तिवारी ने संगीत प्रस्तुत किया।
गायत्री महायज्ञ में मिहींपुरवा ब्लाक के भरत चौहान व बसंती चौहान, फखरपुर ब्लाक के अरुण कुमार व कुसमा देवी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार कराया गया।
गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मानसिंह वर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह हवन-यज्ञ के साथ पूर्णहुति की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न संस्कार भी कराए जाएंगे।
इस मौके पर एमएलसी पदमसेन चौधरी, क्षेत्रीय गोरक्षा प्रमुख पूरन सिंह, डा. मनोज मिश्रा, बलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, आलोक अग्रवाल, विकास गोयल, विजय वर्मा, वेद प्रकाश दुबे, प्रभाकर सिंह, संजय मिश्रा, सतीश पांडेय, रविमोहन शुक्ला, अवधेश सिंह, लाडली प्रसाद वर्मा, मदनलाल वर्मा, पुष्पा चौधरी, शशि सिंह, मीना वर्मा, सुमन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

4 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

6 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

6 hours ago