Categories: Newsbeat

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर टीचर्स ऑफ बिहार की ओर से शिक्षकों, विद्यार्थियों और समाज को शिक्षा के नए आयामों से जोड़ने के उद्देश्य से पांच महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम ‘लेट्स टॉक’ में शिक्षा, साहित्य, तकनीक, साइबर सुरक्षा और रचनात्मक संवाद को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई।कार्यक्रम का संचालन एवं मॉडरेशन डॉ. विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। समारोह में शिक्षक दिवस स्पेशल ऑनलाइन क्विज-2026, ‘शिक्षा के गुमनाम नायक’ पुस्तक के लिए कहानी आमंत्रण, ‘लेट्स टॉक’ में पूर्व अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग डॉ. एस. सिद्धार्थ के साथ विशेष संवाद, ‘आंचलिका’ पत्रिका के कवर पेज का विमोचन तथा ‘मैं हूं साइबरदूत’ कोर्स का शुभारंभ किया गया।टीचर्स ऑफ बिहार के अनुसार, शिक्षक दिवस स्पेशल ऑनलाइन क्विज में शामिल पांच हजार से अधिक प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं ‘शिक्षा के गुमनाम नायक’ पहल के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों की प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।‘आंचलिका’ टीचर्स ऑफ बिहार की पहली पत्रिका होगी, जो बिहार की पांच प्रादेशिक भाषाओं, साहित्य और लोक-संस्कृति को समर्पित है। इसके अलावा ‘मैं हूं साइबरदूत’ कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।टीचर्स ऑफ बिहार के फाउंडर शिव कुमार और टेक्निकल टीम लीडर ई. शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शुरू की गई ये पहलें शिक्षकों के सम्मान के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, तकनीकी जागरूकता और रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार और प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि टीचर्स ऑफ बिहार लगातार शिक्षकों को सशक्त डिजिटल मंच उपलब्ध करा रहा है। इन पहलों के माध्यम से शिक्षकों की प्रतिभा, अनुभव और नवाचार को व्यापक स्तर पर पहचान मिल सकेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में सिकेन्द्र कुमार सुमन, मनीष कुमार, कुमार अभिषेक, अमितेश कुमार, पप्पू कुमार पंकज, अभिषेक कुमार, अनुपमा प्रियदर्शिनी, आस्था दीपाली, कनिष्का मुस्कान, भवानंद सिंह, राकेश वर्मा, मधु प्रिया सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

50 minutes ago

सर्वजन सेवा समिति की बैठक में तीसरे सशक्त राजनीतिक विकल्प पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका स्थित सूरदास कुटी परिसर में सर्वजन सेवा समिति की बैठक…

56 minutes ago

संगठन विस्तार के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में लिए गए अहम निर्णय

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विश्व हिंदू महासंघ जनपद देवरिया की मासिक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ…

60 minutes ago

मटका फोड़ बभनौली पाण्डेय की टीम ने जीता खिताब

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के बभनौली पाण्डेय में मटका फोड़ प्रतियोगिता…

2 hours ago

आबादी के पास घूम रहा तेंदुआ पिंजड़े में कैद

वन विभाग की तत्परता से टला मानव-वन्यजीव संघर्ष का खतरा बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा…

2 hours ago

कजरी तीज पर निकलेगी 18वीं भव्य पैदल कांवड़ यात्रा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। बोल बम कांवड़िया संघ बहराइच की वार्षिक बैठक रविवार को जोशियापुरा…

2 hours ago