प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए न्यूटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन/चुनाव गोंडा में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के 18 मंडलों 75 जिलों के डेलीगेट्स सभी जिलाध्यक्ष/महामंत्री की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद पर योगेश त्यागी, महामंत्री पद पर नरेश कौशिक प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर एम सिराजुद्दीन न्यूटन कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश सिंह सहित सम्पूर्ण कार्य समिति निर्विरोध निर्वाचित हुए।
मालूम हो की प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर जिले से एम सिराजुद्दीन ‘न्यूटन’ एवं भूपेन्द्र श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए इस से पूर्व न्यूटन पहली बार प्रदेश प्रवक्ता, दूसरी और तीसरी बार प्रदेश संयुक्त मंत्री रहे हैं और चौथी बार निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
न्यूटन के विजयी होने पर बहराइच एवं और देवीपाटन मंडल के शिक्षकों में खुशी का लहर है, भूपेन्द्र श्रीवास्तव के पहली बार संयुक्त मंत्री पद पर विजयी होने पर भी लोगों ने खुशी का इजहार किया है।
जिलाध्यक्ष,महामंत्री सहित सम्पूर्ण कार्यसमिति के शिक्षकों ने प्रदेश के मुख्य संरक्षक एवं प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री को बधाई दी है और संगठन में आस्था जताई है कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी के नेतृत्व में संगठन कीर्तिमान हासिल करेगा, न्यूटन ने कहा की त्यागी के नेतृत्व में प्रदेश के लाखों लाख शिक्षक हर समय हर कदम खड़े रहें गे,वर्तमान समय मे शिक्षक हित मे जो लड़ाई त्यागी के नेतृत्व में लड़ी जा रही है वो क़ाबिले तारीफ और बड़ी मजबूती है।
न्यूटन एवं भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रदेश कार्यसमिति में पूरी आस्था जताई है और इस अधिवेशन,चुनाव में गोंडा के 6 विधायकगण ज़िला पंचायत अध्यक्ष,एम0एल0सी देवेन्द्र प्रताप सिंह ,सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे मुख्य पर्यवेक्षक आर के पाठक ने पूरी निर्विरोध कार्यसमिति को पद की शपथ दिलाई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

35 minutes ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

41 minutes ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

49 minutes ago

विश्व होम्योपैथी दिवस पर गोष्ठी आयोजित, डॉ सैमुअल हैनिमैन को दी श्रद्धांजलि

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर नगर के ईचौना पश्चिमी वार्ड…

56 minutes ago

बलिया में जानलेवा हमला: पूर्व चेयरमैन के बेटे पर ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरारोड क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना…

1 hour ago

मौत का तांडव: ट्रेलर-डंपर की भीषण भिड़ंत में चालक की मौत, चौराहे पर मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्यामदेंउरवा थाना क्षेत्र के परतावल मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात…

1 hour ago