एलईडी बैन के माध्यम से संचालित योजनाओ का हुआ प्रसारण
पीएम आवास के लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत निचलौल विकास खंड के ग्राम पंचायत ठूठीबारी स्थित सड़कहवा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रहे। लोगो को केंद्र व राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आवास, शौचालय के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। वही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत लोगों में प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को ठूठीबारी में पहुंचे मोदी गारंटी योजना एलईडी वैन का लोगो ने स्वागत किया। संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को एलईडी वैन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान ठूठीबारी के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न का नाटक प्रस्तुत कर लोगों की वाह वाही लूटी। वही पीएम आवास व शौचालय के लाभार्थियों को प्रमाण -पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह व दुर्गा प्रसाद गुप्त ने लोगों ने बताया कि विकसित भारत संकल्प मिशन के तहत सभी को उनकी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए। क्योंकि सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाएं सभी पात्र लाभार्थियों के लिए संचालित की जा रही है। भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी को दे रही है।
इस दौरान बृजनंदन यादव, नोडल संतोष वर्मा, ग्राम प्रधान अजीत कुमार, सचिव पिंटू रौनियार, समाजसेवी गुड्डू यादव, रोजगार सेवक दुर्गेश कुमार, विजय पाण्डेय प्रधानाध्यापक व प्रधानाचार्य मदन गोपाल गुप्त, विश्वंभर पाठक, भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…