आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, 14 दिसम्बर के बावत दिए आवश्यक निर्देश
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा )। नवागत जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक आहुत किया।
जिला जज महेन्द्र प्रसाद चौधरी ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दिनांक 14 दिसम्बर 2024 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने समस्त न्यायिक अधिकारियों से निर्देश दिया कि वह अपने-अपने कोर्ट में ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाया जाए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न प्रकार के शिविरों तथा पम्पलेट के माध्यम से भी किया जा रहा है।
जिला जज ने समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निस्तारण करें। बैठक में अपर जिला जज एससी एसटी भेपेंद्र राय, नोडल ऑफिसर एवं अपर जिला जज पॉस्को श्री कृष्ण कुमार-पंचम, अपर जिला जज फास्ट्रैक द्वितीय देवेंद्र नाथ गोस्वामी, सचिव महेंद्र कुमार सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन मिमोह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय अशोक कुमार कसौधन, सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट्रैक अभिनव त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…
तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…
एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…
तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…
एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…