Monday, April 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनया सवेरा सेवा संस्था ने वृद्धा आश्रम मेहड़ा में वृद्धों को भोजन...

नया सवेरा सेवा संस्था ने वृद्धा आश्रम मेहड़ा में वृद्धों को भोजन एवं वस्त्र वितरण किया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को नया सवेरा संस्था राघव नगर देवरिया के द्वारा वृद्धा आश्रम मेहड़ा में वृद्धों को भोजन एवं वस्त्र वितरण किया गया।
बताते चलें कि देवरिया के राघव नगर में स्थित नया सवेरा संस्था के अध्यक्ष विजय शुक्ल एवं प्रबंधक धर्मेश चंद्र पाण्डेय की प्रेरणा से, वृद्धा आश्रम मेहड़ा देवरिया में वृद्ध जनों को भोजन तथा महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को गमछा वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य से 110 लोग लाभान्वित हुए। कपड़ा और भोजन पाकर वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई।
इस अवसर पर संस्था के उपप्रबंधक शैलेश मिश्र, उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला,कोषाध्यक्ष विकास शुक्ल, विजय मिश्र, रजनीश दूबे,श्रेयश मिश्र, यशवीर शुक्ल उपस्थित रहे । इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि नया सवेरा सेवा संस्था का उद्देश्य समाज में ऐसे कार्यों के माध्यम से बदलाव लाने का प्रयास किया जाता है, जिससे जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments