मेहनत के बलबूते पायी है नौशीन ने मंजिल -मिन्नत गोरखपुरी

सभी की उम्मीद बन गयी हैं नौशीन : आशिया सिद्दीकी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट के सामने रहने वाली और मूलतः कुशीनगर जनपद के पिपरा कनक निवासी नौशीन ने यूपीएससी परीक्षा में 9वां स्थान प्राप्त कर उत्तीर्ण किया है। इस सफलता से नौशीन ने अपने परिवार ही नहीं वरन सभी का मान बढ़ाया है।
यह बातें वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी एवं साहित्यप्रेमी मुर्तजा हुसैन रहमानी एवं युवा शायर व समाजसेवी मिन्नत गोरखपुरी के संयुक्त नेतृत्व में नौशीन के आवास पर पहुंचकर उनका हौसला अफजाई किया गया। नौशीन को मुंह मीठा कर शुभकामनाएं व बधाई दी गयी। तत्पश्चात नौशीन को दोशाला ओढ़ाकर स्मृति चिन्हित देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यप्रेमी मुर्तजा हुसैन रहमानी ने नौशीन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि, नौशीन ने यूपीएससी में उत्तीर्ण कर सबको फक्र से भर दिया है। कम उम्र में बड़ी सफलता पाकर नौशीन ने लड़कियों के लिए आइडियल बन सभी का हौसला बढ़ाया है।
युवा शायर व समाजसेवी मिन्नत गोरखपुर ने नौशीन ने यूपीएससी में मिली कामयाबी पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि, नौशीन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत के बलबूते कोई भी मंजिल की राह को आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यकीनी तौर पर वह युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत की प्रतीक बन चुकी हैं।
इस अवसर पर कवयित्री आशिया सिद्दीकी ने नौशीन ढेर सारी मुबारकबाद देते हुए कहा कि नौशीन ने उन नाउम्मीद बच्चों और बच्चियों की उम्मीद बन गयी हैं। जो बच्चे प्रतियोगी परीक्षा में अभी तक सफल नहीं हुए हैं। वह बच्चे नौशीन से प्रेरित होकर प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का मन बना लिया है।
महानगर के युवा समाजसेवी मोहम्मद हमजा खान ने नौशीन को और उनके परिवार वालों को बधाई देते हुए कहा कि नौशीन की सफलता ने सभी को एक नया परवाज दिया है। उन्होंने कहा कि नौशीन की कामयाबी से हजारों लोग खुश हैं। सभी लोग नौशीन की सफलता पर उनके खुशियों में शामिल होकर एक दूसरे को खुशियों भरा मुबारकबाद पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब नौशीन के माता-पिता की मेहनत है। जिन्होंने नौशीन की मेहनत पर भरोसा जताया और आज उन्हें एक बड़ी चुनौतियों को दर किनार कर कामयाबी मिली।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार कलीमुल हक, साहित्यकार एवं स्वतंत्र पत्रकार कामिल खान, फजल खान, समीर, संतोष संगम, प्रेमनाथ मिश्रा एवं साहित्यकार प्रमोद चोखानी ने भी नौशीन के उज्जवल मुस्तकबिल की दुआएं दी हैं।

rkp@newsdesk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

32 minutes ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

38 minutes ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

53 minutes ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

55 minutes ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

1 hour ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

1 hour ago