राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026:परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा और राहवीर योजना पर जागरूकता कार्यक्रम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2026 के तहत परिवहन कार्यालय, कुशीनगर में एक व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और दुर्घटना के समय जीवनरक्षक सहायता को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में एआरटीओ कुशीनगर मो. अजीम एवं यात्री/मालकर अधिकारी बलवंत सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद से जुड़ी राहवीर योजना की विस्तार से जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन आवर” यानी दुर्घटना के पहले एक घंटे के भीतर नजदीकी अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे केंद्र सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत ₹25,000 की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।
अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर दुर्घटना के समय भय या झिझक छोड़कर मानवता के नाते आगे आना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। राहवीर योजना ऐसे लोगों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करती है।इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े अहम नियमों पर भी जोर दिया गया, जिनमें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य प्रयोग, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, यातायात संकेतों का सम्मान और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना शामिल है।कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा एवं राहवीर योजना से संबंधित प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की। परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आमजनमानस की सहभागिता रही।अधिकारियों ने अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हर व्यक्ति को स्वयं नियमों का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago