“पेटेंट से प्रोडक्ट तक” प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय का नवाचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में आयोजित “पेटेंट से प्रोडक्ट तक” प्रदर्शनी में शोध को व्यावहारिक उत्पाद में बदलने के नवाचार दिखाए गए। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने नवाचारों का अवलोकन कर सराहना की।
प्रदर्शनी में तरल जैविक खाद (वर्मीवाश) बनाने की विधि प्रदर्शित की गई। यह विधि कम लागत, पर्यावरण-अनुकूल और छोटे किसानों के लिए लाभकारी है। वर्मीवाश को विशेष यंत्र से फिल्टर कर फसलों पर छिड़काव किया जाता है। 3–4 बार छिड़काव से फसलों की वृद्धि, रोग प्रतिरोधक क्षमता और उत्पादन बढ़ता है। इसमें नाइट्रोजन, पोटैशियम, कैल्शियम, खनिज लवण, एंजाइम, हार्मोन और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं।
वर्मीवाश बाजार में ₹30–40 प्रति लीटर और वर्मीकम्पोस्ट ₹10–15 प्रति किलोग्राम में उपलब्ध है। यह बेरोजगारों के लिए स्वरोजगार का अवसर भी प्रदान करता है। इस नवाचार को प्राणि विज्ञान विभाग के प्रो. केशव सिंह और निशात फ़ातिमा ने पेटेंट से उत्पाद तक विकसित किया।
IPR में प्रगति
विश्वविद्यालय ने पिछले दो वर्षों में 79 पेटेंट आवेदन, 65 कॉपीराइट और 1 ट्रेडमार्क आवेदन किए। कुलपति ने कहा कि मजबूत IPR प्रणाली नवाचार की गुणवत्ता और प्रभाव बढ़ाती है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

21 minutes ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

32 minutes ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

40 minutes ago

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

15 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

16 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

16 hours ago