सड़क हादसे में घायल हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी का लखनऊ में निधन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के श्यामदेउरवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी का बुधवार को लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की सूचना मिलते ही श्यामदेउरवा थाना परिसर सहित पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद खबर से पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग स्तब्ध नजर आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी को हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी किसी आवश्यक सरकारी कार्य से महराजगंज आए हुए थे। कार्य निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से श्यामदेउरवा थाने लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवा विद्यापति के पास सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक चले इलाज के बावजूद बुधवार को उनका निधन हो गया।
श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल हिमांशु पति त्रिपाठी मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी थे और वर्ष 1994 बैच के आरक्षी थे। करीब एक वर्ष पूर्व उनकी तैनाती श्यामदेउरवा थाने में हुई थी। वे अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते थे।
उनके निधन से पुलिस विभाग ने एक अनुभवी, ईमानदार और समर्पित कर्मी को खो दिया है। साथी पुलिस कर्मियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है और हर आंख नम है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

12 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

13 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

13 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

14 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

14 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

19 hours ago