प्रथम जनपद आगमन पर गाजे-बाजे के साथ हुआ अभिनंदन
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रवादी जन संग्रह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rajendra Prasad Pandey के प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में कपरवार क्षेत्र में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने कहा कि पार्टी संगठन को विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद और मुलाकात की जा रही है। उन्होंने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा, जिला महासचिव साकेत शाही, सत्य प्रकाश मिश्रा, राजेश मद्धेशिया, सुमित तिवारी, पवन, नीरज, जगदीश, शैलेश, अभिषेक और जयशंकर तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
