Categories: Uncategorized

नायब तहसीलदार ने कराया वर्षों पुराने मामले का समाधान

एसडीएम ने गठित की थी नायब तहसीलदार, तीन राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों की टीम

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नकटहा बसडीला गांव में एक दशक पुराने मामले का नायब तहसीलदार दुदही कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों की टीम ने बुधवार को आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण कराया।
डीएम विशाल भारद्वाज के प्रथम कार्य दिवस में उक्त गांव निवासी अशर्फी देवी पत्नी मूरत ने एसडीएम न्यायालय से धारा 24 के अंतर्गत, आदेश होने के बावजूद कार्रवाई न होने पर अपने विवादित भूमि के पैमाइश की गुहार लगाई थी। डीएम ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को तलब कर मामले की जानकारी ली व एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया। इस क्रम में एसडीएम विकास चंद ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक तुर्कपट्टी अयोध्या प्रसाद, प्रभारी राजस्व निरीक्षक गाजीपुर वेदप्रकाश उपाध्याय, प्रभारी राजस्व निरीक्षक गोडरिया ब्रजेश कुमार गौतम, लेखपालगण यशपाल सिंह, विकास कुशवाहा व दीपक गुप्ता की टीम गठित कर मामले का निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में मौके पर पहुंची उक्त राजस्व टीम ने आपसी सहमति के आधार पर वर्षों पुराने मामले का निस्तारण करा दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

rkpshomnath

Recent Posts

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

1 hour ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 hours ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 hours ago

सांख्यिकी के क्षेत्र में वैश्विक करियर की अपार संभावनाएं, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ के सांख्यिकी विभाग की ओर…

2 hours ago

नवागत तहसीलदार अजित सिंह ने संभाला सिकंदरपुर तहसील का कार्यभार

तहसील संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया स्वागत, बेहतर समन्वय की जताई उम्मीद बलिया…

2 hours ago

जनगणना-2027: डीएम ने किया स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, 30 नवंबर तक घर बैठे दर्ज करें परिवार का विवरण

एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा बलिया…

2 hours ago