बारिस आयी बिजली चली गयी
——XXXXX——
बारिस आयी बिजली चली गयी,
गर्मी कुछ कम हुई उमस बढ़ गयी,
सावन सावन जैसा नही लग रहा,
अब भी जेठ की तरह ही तप रहा।

थोड़ी थोड़ी बारिस में ही पता
चल गया शासन प्रशासन के,
इस अभूतपूर्व नगर प्रबंधन का,
नाली नाले सड़कों पर तालाबों का।

नाली का पानी सड़कों पर,
सड़कों का पानी घर के भीतर,
नर्क बन गए गाँव शहर सब,
कोश रहे वर्षा ऋतु को सब।

पहली बारिस आयी है अब,
सूख गए जब हरे खेत सब,
का बरखा जब कृषि सुखानी,
समय चुके पुनि का पछितानी।

जनता कोश रही शासन को,
शासन डाट रहा जनता को,
मंत्री डाँट रहे अधिकारी को,
अधिकारी डाँटे कर्मचारी को।

बारिस नहीं हुई तो भी तड़पाये,
जब हो जाये तो भी तो तड़पाये,
कंकरीट के फैले हैं यह जंगल,
इनमे रहकर मंगल कौन मनाये।

भूजल का दोहन अंधाधुँध हो रहा,
वर्षाजल संरक्षण कोई नहीं कर रहा,
महल बन गये लाखों और करोड़ों के,
पर बारिस का पानी नाली में जा रहा।

आधा सावन भी है बीत गया,
नहीं पड़े पेड़ों में झूले अब तक,
आदित्य विश्वभर में बढ़ती गर्मी,
काटें पेंड़ पर्यावरण बिगड़ने तक।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

8 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

9 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

9 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

10 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

10 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

15 hours ago