Friday, October 17, 2025
Homeमहाराष्ट्ररमजान के पाक महिने में मुस्लिमों को एक घंटा पहले छुट्टी मिले...

रमजान के पाक महिने में मुस्लिमों को एक घंटा पहले छुट्टी मिले – युवा नेता अकबर शेख

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कुर्ला के जाने माने चर्चित राकांपा अजित पवार गुट के युवा नेता अकबर शेख ने तेलंगाना सरकार व आंध्र प्रदेश सरकार के तर्ज पर रमजान के पाक महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले काम से छुट्टी देने के लिए लिखित निवेदन पत्र के माध्यम से मांग की है।
अकबर शेख ने कहा, “तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले रमजान में छुट्टी दी जाएगी। इसलिए, मैं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस व उपमुख्यमंत्री अजित पवार से लिखित निवेदन पत्र देकर विनंती किया हूं कि वह तेलंगाना व आंध्र प्रदेश सरकार की तरह मुस्लिम कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए एक घंटा पहले छुट्टी देने की कृपा करें। अकबर शेख ने कहा, “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री से विनंती पत्र देकर 2 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक सभी कार्यालयो के मुस्लिम कर्मचारियो को 4 बजे यांनी 1 घंटा पहले छुट्टी दी जाए ऐसी मांग लिखित पत्र व सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म एक्स के माध्यम से किया हू।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments