बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रोफेसर कालोनी स्थित एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। यही नहीं, जाते-जाते चोरों ने नया ताला भी लगा दिया, ताकि किसी को चोरी का शक न हो। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस को दिये तहरीर में प्रोफेसर कालोनी निवासी वीर बहादुर यादव पुत्र स्व. हरिहर यादव ने बताया है कि वह मूल रूप से सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के बसरिखापुर सीसोटार के रहने वाले है। मां की तबीयत खराब थी, लिहाजा प्रोफेसर कालोनी स्थित मकान में ताला बन्द कर तीन जून को अपने गाँव चला गया। गुरुवार की सुबह वापस आया तो मेरे मकान में दूसरा ताला लगा था। ताला तोड़ कर अन्दर गया तो मेरे घर में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने 500 ग्राम का तीन पाजेब, चेन, एक भर का लॉकेट, दो झुमका, आयरन, बाली, टप्स, झाला, 6 अंगूठी, सोने की मोती आठ पीस, नथिया, मंगटीका, हार, मंगल सूत्र पर चोरों ने हाथ साफ किया है। पीड़ित को संदेह है कि किसी जानकार व्यक्ति ने मेरे घर में चोरी करके बाहर से दूसरा ताला लगा कर चला गया, जिससे किसी को चोरी होने की शंका न हो सकें।

rkpshomnath

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

5 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

5 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago