नगर आयुक्त ने लापरवाह जोनल अधिकारी एनडी पांडेय को कारण बताओं नोटिस जारी किया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)।आज नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा महेवा स्थित वाहन स्टोर का किया औचक निरीक्षण।निरीक्षण में महेवा स्टोर बहुत ही दयनीय स्थिति में पाया गया। स्टोर में जगह जगह पुराने खराब निस्प्रयोज्य वाहन एवम कूड़ा कलेक्शन रिक्शा तथा ठेला बेतरतीब हालत में पड़े हुए मिले। इसके साथ ही स्टोर में पीछे के कमरों मोबिल के डिब्ब, ड्रम एवम पुराने टायर से भरे हुए मिले। सह प्रभारी वाहन को पूर्व में निर्देशित करने के बाद भी निस्प्रयोज वाहनों की नीलामी नही कराई गई, जिस पर सह प्रभारी वाहन अविनाश प्रताप सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।महेवा स्टोर के पीछे सीसी सड़क के बगल में नाला निर्माण न होने से बारिश के समय दोनो तरफ स्टोर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसके साथ ही पीछे के स्टोर में अगल बगल व पीछे के घरों तथा आगे के दुकानों व घरों का पानी सड़क के नाले में न जाकर स्टोर में ही गिराया जा रहा है। पूर्व में जोनल अधिकारी एनडी पांडेय को नाला निर्माण हेतु निर्देशित किया गया था, किंतु अभी तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई, जिस पर जोनल अधिकारी एनडी पांडेय को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया उक्त के अतिरिक्त महेवा वाहन स्टोर में जर्जर शौचालय को हटवाकर नया शौचालय निर्माण, चारों तरफ बाउड्रीवाल बनवाने, पीने के पानी की व्यवस्था, खराब सीसीटीवी कैमरे को ठीक कराने हेतु जोनल अधिकारी को निर्देशित किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago