मुख्य चिकित्साधिकारी ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली किया प्रदान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री ने 2025 तक भारत को टी बी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। आमजन में भी काफी जागरुकता आयी है, हम सबको मिलकर टीबी को हराना है।
मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से गोद लिए गए सभी क्षय रोगियों को पोषण पोटली(भूना चना, मूंगफली, सत्तू, सोयाबीन, राजमा, गुड़, जी आर डी पावडर) दिया गया। डॉ संजीव वर्मन ने रेड क्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों में हमेशा नम्बर वन रहती है, चाहे बाढ़ आपदा हो, आगजनी हो या कोई भी आपदा हो।

जागरुकता व सम्पूर्ण इलाज से ही खत्म होगी टी बी” – डॉ आनंद

टी बी मुक्त भारत पर विस्तार से जानकारी देते हुए उपस्थित सभी से आवाहन किया कि अपने आस पास के लोगों जिनमें टी बी के लक्षण दिखाई दें उन्हें सरकारी अस्पताल में जांच कराने के लिए अवश्य भेजें।
इस अवसर पर डी पी एम राजशेखर,रेड क्रॉस से जिला समन्वयक/ कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, नितेश पाठक, अनुपम सिंह, अभिषेक सिंह, अवनीश चतुर्वेदी, धमेंद्र कुमार, गुन्जन कुमार, अनुप, आशीष सिंह, विवेक सिंह, आशुतोष राय, दीपक कुमार आदि सम्मानित अधिकारी पदाधिकारी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

52 minutes ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

11 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

12 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago