स्वर्गीय इशदत्त यादव की पुण्यतिथि पर सांसद ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

आजमगढ़ महोत्सव में समाजवादियों को ना बुलाने को लेकर रखी बात

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। नेहरू हॉल के सभागार में समाजवादी नेता स्वर्गीय इशदत्त यादव की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव रहे। इस दौरान लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव समेत आजमगढ़ के तमाम विधायक व अन्य जन प्रतिनिधीकरण मौजूद रहे। श्रद्धांजलि अर्पित कर सांसद ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्थिति बद से बदतर है। कानून व्यवस्था फेल है। केवल बहाना कर समाजवादी पार्टी के लोगों को सताया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर की कार्रवाई को रोका है, जिसके लिए वो धन्यवाद के पात्र हैं। लेकिन बीजेपी के नेता झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ के देवारा क्षेत्र में बाढ़ की समस्या को उठाया। उन्होंने कहा कि एक दिन पूर्व वह बाढ़ पीड़ित क्षेत्र में पहुंचे थे, वहां पर बाढ़ चौकियां केवल कागजों में स्थापित है मौके पर कुछ नहीं दिखाई दे रहा है। एक दो बाढ़ चौकियों पर कुछ सिपाही नजर आए। इसके अलावा कोई सरकारी कर्मचारी राजस्व कर्मी नजर नहीं आया। सभी लोगों को आजमगढ़ महोत्सव में लगा दिया गया है। वहां लोगों को तमाम दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है, चिकित्सा की समस्या है, सांप काट ले रहा लेकिन इलाज नहीं हो पा रहा। राशन की समस्या है, तमाम समस्या है लेकिन उसका निदान नहीं हो पा रहा है। अब वह एक बार फिर वहां पर जाएंगे और जायजा लेंगे। उन्हें कहा कि बीजेपी के लोग तमाम तरीके का झूठा का दावा कर रहे हैं और जहां तक वादा निभाने की बात है तो उन्होंने दो करोड़ लोगों को रोजगार दे दिया है। स्विस बैंक से पैसा वापस मंगा लिए हैं। किसानों की आय दोगुनी कर दी है। तमाम इस तरीके के दावे को पूरा किए हैं। आजमगढ़ महोत्सव को लेकर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादियों से इन लोगों को डर लगता है, समाजवादी पार्टी के किसी जनप्रतिनिधि गण को निमंत्रित नहीं किया गया है ना उन्हें न किसी अन्य को। इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने पूर्व सांसद निरहुआ पर भी तमाम झूठे दावे करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को लेकर कहा कि स्वर्गीय इशदत्त यादव एक छोटे से गांव से निकलकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाये, शोषितों पीड़ितों दलितों अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ी।उनके कार्यो को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Karan Pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

2 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

2 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

3 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

4 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago