सांसद ने ओ-लेवल एवं सीसीसी उत्तीर्ण 44 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र किया वितरित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सांसद प्रवीण कुमार निषाद की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित सीसीसी एवं ओ लेवल प्रशिक्षण योजनान्तर्गत उतीर्ण हुए छात्रों को सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
सांसद ई.प्रवीण कुमार निषाद ने जनपद में निदेशालय द्वारा मान्यता प्राप्त 03 संस्थाओं के कुल 44 छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में श्रीराम कम्प्यूटर सेन्टर खलीलाबाद के 14, गीगाबाईट कम्प्यूटर एजुकेशन, टीचर्स कालोनी, खलीलाबाद के 21 एवं इन्स्टीट्यूट आफ कम्प्यूटर टेक्नोलाजी, खलीलाबाद के 9 उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।
सांसद ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक ओ-लेवल एवं सीसीसी की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से हर वर्ग के लिए इस तरह की महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को तकनीकी एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने का जो कार्य कर रही है वह निश्चित ही सराहनीय है, इससे छात्र-छात्राओं को बाजार की मांग के अनुसार हुनर एवं दक्षता मिल रही है जिससे छात्र-छात्राओं को रोजगार और सम्मान मिलेगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद कुमार त्रिपाठी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रही।

rkpshomnath

Recent Posts

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश का मौका, आवेदन शुरू

5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे…

2 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

4 hours ago

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

8 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

17 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

17 hours ago