Categories: Newsbeat

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को कक्षा छह और नौ में प्रवेश का मौका, आवेदन शुरू

5 जनवरी तक ऑनलाइन व ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, पंजीकृत श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे ले सकेंगे योजना का लाभ

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर 2026 से 5 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि इच्छुक अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, ऑफलाइन आवेदन श्रम विभाग, बलिया में जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। योजना का लाभ उन्हीं निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा, जिनके माता-पिता का श्रमिक पंजीकरण अद्यतन हो तथा 30 अक्टूबर 2026 तक बोर्ड की सदस्यता के तीन वर्ष पूरे हो चुके हों। एक श्रमिक परिवार के अधिकतम दो बच्चे योजना के लिए पात्र होंगे। कोविड अवधि में अनाथ हुए पात्र बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं।कक्षा छह में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का कक्षा पांच में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके लिए जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच निर्धारित की गई है। वहीं, कक्षा नौ में प्रवेश के लिए कक्षा आठ में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस कक्षा के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए।आवेदन के साथ श्रमिक पहचान पत्र, माता-पिता एवं बच्चे का आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड अथवा कार्य प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसके अलावा संबंधित कक्षा की अंकतालिका या अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, जिस पर यूडीआईएसई (UDISE) कोड और पैन नंबर अंकित हो, तथा बच्चे की दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरें भी आवश्यक हैं।प्रवेश परीक्षा एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभिभावक श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय, जापलिनगंज, बलिया से संपर्क कर सकते हैं। योजना के माध्यम से पात्र निर्माण श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

Editor CP pandey

Recent Posts

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

7 minutes ago

तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक गंभीर घायल

टक्कर के बाद बाइक सवार फरार, घायल युवक को जिला अस्पताल से मऊ ले जाकर…

4 hours ago

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

8 hours ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

18 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

18 hours ago