Categories: Uncategorized

पीजी कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह संपन्न


निधि और प्रमोद ओवरऑल चैंपियन चुने गए

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय का दो दिवसीय क्रीडा समारोह संपन्न हुआ जिसमें निधि गुप्ता और प्रमोद निषाद को ओवरऑल चैंपियन चुना गया तथा उन्हें मेडल ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l
दो दिवसीय वार्षिक कीड़ा समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कियाl
दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह में छात्रों की ओर से 200 मीटर 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमोद निषाद तथा 400 मीटर दौड़, शाट पुट और डिसकस थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त कर निधि गुप्ता ने ओवरआल चैंपियन का पुरस्कार प्राप्त कियाl
बतौर मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और उनके अंदर उर्जा का संचार होता हैl उन्होंने कहा कि खेल का जीवन में अति महत्वपूर्ण स्थान है खेल से चरित्र और व्यक्तित्व का भी निर्माण होता है।
उन्होंने यह भी कहा कि छात्र-छात्राओं के अंदर ऊर्जा है वह अपने ऊर्जा का सदुपयोग कर लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैंl
प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार का फोकस युवाओं के अंदर खेल की भावना विकसित करना है इसलिए ग्रामीण स्तर से लेकर प्रदेश और देश स्तर तक खेल के आयोजन हो रहे हैं महाविद्यालय में अनेक छात्र और छात्राओं के अंदर प्रतिभाएं हैं उन्हें खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
सभी प्रतिस्पर्धाओं में विजेता प्रथम द्वितीय और तृतीय छात्र- छात्राओं को प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट और प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l
पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डॉ शांति शरण मिश्रा ने किया ।
इस दौरान क्रीडा प्रभारी डॉ राणा प्रताप तिवारी, मुख्य नियंता डॉ बिपिन यादव ,डा नंदिता मिश्रा, प्रोफेसर उमेश प्रसाद यादव, डॉ धर्मेंद्र कुमार सोनकर, राहुल कुमार सिंह, दिवाकर सिंह ,डॉ खेदू राम यादव, छट्ठू यादव ,मृत्युंजय तिवारी, डॉ पीयूष जायसवाल, गुलाबचंद ,अपर्णा राठी, प्राची कुशवाहा, डॉ विनय खरवार, नौशिन फातिमा, डॉ ज्योत्सना पांडेय ,डॉ नेहा, डॉ विजय शंकर सिंह, डॉ प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ अमित मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव ,विधि नारायन यादव ,सच्चिदानंद पटेल, संतोष राव, संतोष पटेल, पीयूष यादव, सहित सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें l

Editor CP pandey

Recent Posts

नारायणी नहर में मिला अज्ञात शव,क्षेत्र में फैली सनसनी

फॉरेंसिक टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण,शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की…

17 hours ago

घाघरा किनारे बालू में दफन मिली 6.68 लाख की अवैध शराब, बिहार तस्करी की साजिश नाकाम

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा )l जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…

17 hours ago

भाजपा देहात मंडल की मासिक बैठक में पर्यावरण संरक्षण व संगठन मजबूती पर मंथन

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय जनता पार्टी देहात मंडल की मासिक बैठक रविवार को बारां दीक्षित…

17 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसपी ने किया औचक निरीक्षण

नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा संत कबीर…

18 hours ago

बिना अनुमति उखाड़े जा रहे सरकारी पेड़, वन विभाग ने जेसीबी की जब्त

भुवना–कप्तानगंज मार्ग चौड़ीकरण कार्य में नियमों की अनदेखी का आरोप, वन विभाग ने शुरू की…

18 hours ago

उग्रसेन सिंह सेतु पर सुरक्षा जालियां लगाने की मांग तेज

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन सिंह सेतु से सुरक्षा जालियां चोरी होने के…

18 hours ago