बैरकों का निरीक्षण तथा जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि में साफ-सफाई का लिया जायजा
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से जिला कारागार का निरीक्षण गुरुवार को किया गया।
अधिकारीद्वय ने निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण करते हुए सुविधाओं/व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के संबंध में जेल अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली गई।
उन्होंने उपस्थित सभी कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण/सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागारकर्मियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, चिकित्साधिकारी डा. निधि गुप्ता, उप कारापाल गीता रानी, राजकुमार गौतम, हरिकेश कुमार गौड़, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…
BRICS Summit 2026: भारत की कूटनीति का दम, मोदी की 15 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों…
बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…
चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…
निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…