10 वर्षीय बालक का शव नहर में मिला

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बलिया के उभांव थाना अंतर्गत चंदायर कला गांव में शनिवार की प्रातः एक 10 वर्षीय बालक का शव नहर में मिला। ग्रामीणों द्वारा सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम एवं शिनाख्त हेतु अपने कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के प्रयास में जुटी उभांव पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार अब शव की पहचान हो चुकी है। शव की पहचान पवन राजभर पुत्र नागेंद्र राजभर निवासी भदौरा तरछापार थाना उभांव जनपद बलिया के रूप में हुई है।
ग्राम प्रधान चंदायर कला सत्य प्रकाश यादव द्वारा उप निरीक्षक पंकज सिंह को दूरभाष द्वारा सूचना दी गई कि चंदायर कला निवासी बब्बन यादव के खेत के सामने नहर में एक बच्चे का शव मिला है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजने और शिनाख्त की कार्यवाही में जुट गई। चंचल स्वभाव का धनी मृतक पवन राजभर कल शाम से ही गायब था। मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर ही है। मृतक के कंधे और चेहरे पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के असली कारणों का पता पुलिस जांच व पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा है

rkpnews@desk

Recent Posts

भूजल संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान तेज, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…

4 hours ago

शहर का चर्चित होटल निर्माण मानकों पर फेल, प्रशासन की जांच में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…

4 hours ago

मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…

4 hours ago

बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…

5 hours ago

अवर अभियंता के आश्वासन पर कांग्रेसियो ने श्रमदान वापस लिया

सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…

5 hours ago

मिट्टी के घर से संसद तक: रवि किशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…

5 hours ago