सिकंदरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नगर की कई गलियों में जगह–जगह गंदगी, खुले नाले और जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जो मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण बन रही है। शाम ढलते ही मच्छरों का हमला इतना तेज हो जाता है कि दुकानदारों और राहगीरों का बैठना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से नगर में फॉगिंग नहीं कराई गई, जिससे मच्छरों की संख्या बेकाबू हो गई है। खासकर चाय की दुकानों, बाजारों और रिहायशी इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया, तो डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। नगरवासियों में नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा स्वच्छता और कीटनाशक छिड़काव के स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद जमीनी स्तर पर काम दिखाई नहीं दे रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि मच्छरों की बढ़ती समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर है। उन्होंने कहा कि नगर में जल्द ही व्यापक फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा और नालों की सफाई व गंदगी हटाने का कार्य भी युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ–सफाई बनाए रखें और पानी जमा न होने दें। नगरवासियों को अब प्रशासनिक कार्रवाई से राहत की उम्मीद है।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…