Categories: Newsbeat

संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला युवक का शव, पिता ने जताई हत्या की आशंका

सीने पर चोट के निशान मिलने से मौत का रहस्य गहराया, पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने की जांच

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। थाना नवाबगंज क्षेत्र के बिरई गांव में शनिवार को एक युवक का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करीब 32 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र बाबा दीन के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, सीने पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह काफी देर तक सुरेश के सोकर नहीं उठने पर परिवार के लोग उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे। कमरे में सुरेश मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसके सीने पर चोट के निशान होने की बात पुलिस को बताई। घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।मृतक के पिता बाबा दीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शुक्रवार रात सुरेश को पड़ोसी गांव सतीजोर निवासी दो लोगों के साथ देखा गया था। पिता के अनुसार, बाद में दोनों लोग सुरेश को उसके घर छोड़ने भी आए थे। इसके बाद सुबह उसका शव कमरे में मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ करने के साथ ही अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।सुरेश की मौत से परिवार में मातम पसरा है। उसके करीब दस वर्षीय पुत्र, मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता बाबा दीन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

4 minutes ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

19 minutes ago

घाघरा के जलस्तर में गिरावट से राहत, लेकिन बाढ़ का खतरा बरकरार

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट शुरू होने से तटवर्ती…

27 minutes ago

शिक्षक एमएलसी चुनाव में डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय…

33 minutes ago

जिलाधिकारी ने संभाली विद्युत व्यवस्था की कमान, अधिकारियों को दिए आपूर्ति बहाली के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान और अतिवृष्टि से विद्युत…

1 hour ago

कुर्सी से उतरकर दिव्यांग के पास पहुंचे डीएम, सुनी फरियाद

पीएम आवास और ट्राईसाइकिल से लाभान्वित करने के दिए निर्देश बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन…

1 hour ago