विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत अपर जिलाधिकारी ने कई बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण

कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी लेते हुए उपस्थित मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने के संबंध में जानकारियों को किया साझा

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आज विधानसभा क्षेत्र मऊ के कई बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों से फार्म वितरण,कलेक्शन, बूथ मैपिंग तथा डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की जानकारी बूथवार ली। जिन बूथों का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी द्वारा किया गया उनमें बूथ संख्या 85, 86,87,88 एवं 89 शामिल हैं। इन सभी बूथों पर विशेष ग्रहण प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा अपर जिलाधिकारी द्वारा की गई। इस मौके पर वहां पर उपस्थित कई मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के संबंध में जानकारी चाही गई, अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित मतदाताओं द्वारा चाही गई जानकारियो से उन्हें अवगत कराया। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल जिला कंटेंट केंद्र पर टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन करने अथवा अपने बीएलओ से संपर्क स्थापित करने को भी कहा गया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों से भी लोगों को अवगत कराया तथा इस कार्य को कुशलता पूर्वक समयबद्ध तरीके से संपन्न करने हेतु बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग भी करने की अपील की गई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शैलेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

चौरई महाविद्यालय में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

चौरई (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, चौरई में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए "मेंटल हेल्थ एंड…

3 hours ago

देवरिया: सड़क पर कचरे का अंबार, रोज लग रहा जाम, राहगीरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के साकेत नगर क्षेत्र में पुलिस लाइन को जोड़ने वाले…

3 hours ago

बलिया: ‘माध्यमिक शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, डीबीटी से छात्रों के खातों में भेजी गई धनराशि

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिकंदरपुर के सभागार में बुधवार को ‘माध्यमिक…

4 hours ago

मानवता है संकट में, अब ईश्वर तेरी परीक्षा है

✍️ विजय गुंजन मानवता है संकट मेंअब ईश्वर तेरी परीक्षा हैह्रदय भरें हैं दुःख पीड़ा…

6 hours ago

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? इस घटना के बाद प्रशासन की चेतावनी जरूर पढ़ें

जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप में सांप के काटने से श्रद्धालु की मौत, अमरनाथ…

6 hours ago

ठाठरी में प्रकृति का कहर, बाजार मलबे में दबा, लोगों में दहशत

डोडा के ठाठरी में बादल फटने से भारी तबाही, प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने…

6 hours ago