बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान और अतिवृष्टि से विद्युत व्यवस्था को हुए नुकसान के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत आपूर्ति को लेकर प्राप्त शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि युद्धस्तर पर अभियान चलाकर जनपद के सभी मजरों में विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाए। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य में आवश्यकता के अनुसार मानव एवं यांत्रिक संसाधनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में जल्द राहत पहुंचाई जा सके।डीएम ने कहा कि यदि कहीं खड़ी फसलों के बीच विद्युत पोल गिरने के कारण उन्हें हटाने में समस्या आ रही है तो संबंधित अवर अभियंता ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर किसानों एवं ग्रामीणों से सहयोग की अपील करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्युत व्यवस्था की बहाली में स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंताओं को मरम्मत और अनुरक्षण कार्य की डे-बाई-डे मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था की बहाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूरा कराया जाए।अधीक्षण अभियंता नवीन चन्द्र प्रसाद ने बताया कि विगत दिनों आए तेज आंधी-तूफान एवं अतिवृष्टि के कारण जनपद में विद्युत इंफ्रास्ट्रक्चर को व्यापक क्षति हुई है। क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों, पोलों एवं अन्य उपकरणों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह सहित विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट शुरू होने से तटवर्ती…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय…
सीने पर चोट के निशान मिलने से मौत का रहस्य गहराया, पुलिस व फॉरेंसिक टीम…
पीएम आवास और ट्राईसाइकिल से लाभान्वित करने के दिए निर्देश बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन…