मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना घाटकोपर पश्चिम विधानसभा के उप विभाग अध्यक्ष नीलेश जंगम गत दिनों अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शिव सेना ठाकरे गुट में शामिल हो गए । शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवबंधन बांधकर जंगम का मातोश्री में स्वागत किया। बता दें कि आगामी लोकसभा और विधानसभा की पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारी में जुट गए हैं और संगठन को मजबूत बनाने की कवायद में लगे हुए हैं।
घाटकोपर पश्चिम भटवाड़ी के वार्ड क्रमांक 128 के शिव सेना ठाकरे पार्टी के पूर्व नगरसेवक दीपक हांडे और उनकी पत्नी पूर्व नगरसेविका अश्विनी हांडे पिछले हफ्ते शिव सेना शिंदे गुट में शामिल हो गई। वहीं शिव सेना ठाकरे गुट ने हांडे को चुनौती देने के लिए विभाग को मजबूत करना शुरू कर दिया है। कयास लगाया जाता है कि जंगम भटवाड़ी इलाके से मनपा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चर्चित चेक बाउंस और कथित धोखाधड़ी मामले में जिला…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के सेंटर ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट लीगल…
कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु को सुरक्षा कारणों से बंद किए…
निचलौल क्षेत्र की बेटी ने रचा सफलता का नया अध्याय, परिवार और गुरुजनों को दिया…
जल, सफाई, भुगतान और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
इंटरलॉकिंग सड़क बनने के चार माह बाद भी नहीं बनी नाली: जल-भराव से दर्जनों परिवार…