परिवार की शासन स्तर से हर संभव होगी मदद- ई. सरवन निषाद
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l चौरी चौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने मंगलवार को छबैला टोला मुहम्मदपुर निवासी सूरज सिंह के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और परिवार को सांत्वना दिलाते हुए अधिकारियों से वार्ता करके, हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि नौजवान की मौत जो सेना की तैयारी कर रहा था वह बेहद ही दुःखद है । सोमवार की भोर में आकाशीय बिजली गिरने से उसका मौत हो गया था। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ पूरी कटिबद्धता के साथ खड़ा हूं और शासन स्तर से परिवार की मदद करवाऊंगा। चौरी चौरा विधानसभा के लोगों का दुख मेरा दुख है। नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल ,बलदेव निषाद प्रधान , सुनिल निषाद प्रधान , रामदयागर निषाद विधायक प्रतिनिधि, तारकेश्वर जायसवाल मंडल अध्यक्ष, अवध नारायन , अमित जयसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…