Categories: देवरिया

विधायक द्वारा मुख्य मंत्री के पहल पर पंद्रह सड़क निर्माण स्वीकृत होने पर: जताए गए आभार

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्र भाजपा विधायक द्वारा मुख्य मंत्री के पहल पर विधान सभा क्षेत्र में जर्जर हो चुके सड़कों मरम्मत एवं नवीनीकरण हेतु कुल 15 मार्गों की स्वीकृति मिलने पर आभार जताया गया है ।सड़कों के बन जाने से ग्रामीणों की राह आसान होगी।सड़कों के स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए स्थानीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 15 सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण की स्वीकृति दी गई है। इस निर्णय के बाद से निश्चय ही इस ग्रामीण एवं पिछड़े इलाकों के लिए ये सड़कें मील का पत्थर साबित होंगी, साथ ही आवागमन की राह भी आसान होगी। साथ ही बताया कि जिन सड़कों के बारे में स्वीकृति मिली हैं, उनमें घाटी खास से बगइचा पूरब टोला में राम प्रसाद के घर तक सम्पर्क मार्ग,दनउर सम्पर्क मार्ग से नोनापार गांव तक सम्पर्क मार्ग,भटनी बलुआ अफगान किमी 10 से मठभगवान सम्पर्क मार्ग,भरौली काली स्थान से बहियारी पिच रोड तक सम्पर्क मार्ग,अहिरौली बघेल में पूरब टोला सम्पर्क मार्ग,पकड़ी बंगरा मिश्रौली मार्ग के किमी० 13 से मुकुन्दपुर संपर्क मार्ग,पकडी बंगरा प्रतापपुर पड़री मार्ग से कड़सरवा बुजुर्ग सम्पर्क मार्ग,छरौछा सम्पर्क मार्ग,राजस्व ग्राम खुरवसिया उत्तर में संजय गुप्ता का टोला सम्पर्क मार्ग,भाटपार रेलवे स्टेशन से पचोखर होते हुए जावाडीह धनौती मार्ग,घाटी खैराट से मोतीपुर टिकैत सम्पर्क मार्ग,भटनी भिंगारी से मदनचक सम्पर्क मार्ग,रायबारी सम्पर्क मार्ग,दुल्हाछापर सम्पर्क मार्ग,भटनी भिंगारी से पड़ौली सम्पर्क मार्ग की सड़कें सामिल है। इन सड़कों की रेखीय लंबाई क्रमशः किमीमें 1.100,1.000,0.650,2.150,1.000,0.500,1.800,0.500,0.3001.900,3.000,2.000,1.200,0.700,0.830 इस प्रकार हैं।जिनकी कुल स्वीकृत लागतक्रमशः17.19,12.50,10.15,26.09,12.50,6.26,22.52,6.26,3.75,29.70,37.51,25.01,15.01,10.94,12.97 लाख रुपये हैं। इस बाबत क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने बताया कि हमारे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के क्रम अनवरत जारी हैं जल्द ही अन्य प्रमुख सड़कों का मरम्मत सुंदरीकरण व चौड़ीकरण कराया जाएगा।जनता के विश्वास और उम्मीद के साथ जल्द ही आदर्श विधानसभा के रुप में प्रदेश में भाटपार रानी की पहचान होगी। यही हमारा मुख्य विज़न है।15 सड़के स्वीकृत है। इनकी लंबाई 15.63 किलोमीटर है। जो दो करोड़ 51 लाख 36 हमारे रुपए में निर्मित होगीं।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

3 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

3 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

3 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

3 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

3 hours ago