कच्ची शराब के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की साइकिल भी बरामद

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध कच्ची शराब की बिक्री कर रहे तीन अभियुक्त को पयागपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा है। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पांडे ने बताया कि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को गठित पुलिस टीम मे उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार द्विवेदी,कुलदीप कुमार आरक्षी शत्रुघ्न यादव,आफताब अहमद,शुभम शर्मा,विकास साहनी और वीरेन्द्र कुमार द्वारा तहसील पयागपुर के सामने से शिवराम वर्मा पुत्र बुद्धू वर्मा निवासी ग्राम करमोहना,नारायनपुर, विद्युत कालोनी के पास से रामउग्गर पुत्र रामऔतार निवासी ग्राम झाला तरहर और बड़ेलाल सिंह के भट्ठा चकवा अरकापुर के पास से रामदल पुत्र दयाराम निवासी ग्राम धोबियनपुरवा सतपेडिया को समय 5-5 लीटर अवैध कच्ची शराब व कुर्मिन पुरवा सरसा निवासी राजेश वर्मा को खुटेहना चौराहा के पास से चोरी की एक अदद साइकिल व गैस सिलेंडर के साथ गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

3 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

3 hours ago