सादुल्ला नगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्व प्रधान फखरूददीन खान के संयोजन में आयोजित एमएम क्रिकेट ट्राफी के निर्णायक मुकाबले में सीएस के सी सी महुआ ने मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम कर लिया। विजेता व उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू सिंह ने क्रमशः ढाई लाख व सवा लाख नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इटईरामपुर के करबला मैदान में फखरूददीन खान के संयोजन में आयोजित एम एम क्रिकेट ट्राफी के निर्णायक मुकाबले में सीएसके सीसी महुआ व बेवफा टी स्टाल सी सी इटईरामपुर के बीच खेला गया। टास जीत कर बेवफा टी स्टाल सीसी ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया।निर्धारित 14 ओवर में बेवफ़ा टी स्टाल सी सी ने 105 रन स्कोर किया सर्वाधिक 46 रन शकील बरेली ने बनाया ।जवाबी पारी में सीएसके सी सी महुआ ने तेरहवें ओवर में 6 पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया सर्वाधिक रन विकास तिवारी कैरी ने 48 रन का योगदान दिया विजेता टीम के अंकित सिंह कलकी मेन आफ द मैच रहे। उपविजेता टीम के मोहसिन बेस्ट बैट्समैन व जावेद मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे।मुख्य अतिथि धीरेंन्द्र प्रताप सिंह धीरू सिंह ने कहा कि खेल में जीतना हारना नहीं वरन प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है खेल से समाज में भाईचारे की भावना को बल मिलता है खेल खिलाड़ियों व दर्शकों को संयमी व धैर्यवान बनाता है।आयोजक फखरूददीन खान ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आगामी अप्रैल माह में आयोजित क्रिकेट कप के विजेता टीम को दस लाख रुपये व उपविजेता टीम को पांच लाख रूपये दिये जायेंगे ।उक्त प्रतियोगिता के आयोजन में वसीम मलिक, अदनान खान, दिलीप जायसवाल का विशेष योगदान रहा। समापन अवसर पर तौकीर अहमद, जमीर मलिक, डाक्टर मजहर,शहजाद,मलिक मुहम्मद,बदरूददीन,कमालुददीन, गुज्जी लाल चौहान प्रधान गजपुर ग्रिंट,डाक्टर मुहम्मद अहमद,सोनू गुप्ता,राजेश प्रधान, जावेद खान, डाक्टर एहसान, डाक्टर रहीम,आसिफ, कौसर, नबीउल्लाह व मदन जायसवाल मौजूद रहे।।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…
फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…
ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…
74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…
एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…