बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तरकुलवा बाजार से बाजार कर बाइक से घर लौट रहे अधेड़ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु देवरिया भेज दिया।उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवा सेमरा गांव का रहने वाला एक 70 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र स्व विश्वनाथ सिंह रविवार की देर शाम बाइक से तरकुलवा बाजार करने गए थे।बाजार करने के उपरांत वह वापस घर लौट रहे थे।अभी वह मेन मार्ग कसया देवरिया पर सोनहुला रामनगर के नौका टोला के समीप पहुंचे थे किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी।जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आसपास के लोग ने घायल को एंबुलेंस से तरकुलवा सीएचसी भिजवाया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिए।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने हेतु देवरिया भेज दिया।उधर पत्नी यशवंती देवी व बेटा प्रभात रंजन का रो रो कर बुरा हाल है।
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…
BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…