बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए माइक्रो-प्लान लागू, अधिकारियों को विशेष निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह ने बसंतकालीन गन्ना बुवाई के लिए बनाए गए माइक्रो-प्लान के क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली गन्ना प्रजातियों के बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करना और निर्धारित बुवाई लक्ष्यों को पूरा करना है।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे चीनी मिलों पर कीटनाशक, उर्वरक और यंत्रों की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें और किसानों को गन्ना बुवाई के लिए प्रेरित करें। उप गन्ना आयुक्त ने विशेष रूप से उन किसानों पर ध्यान देने को कहा जो पिछले पांच साल से गन्ना बुवाई नहीं कर रहे हैं, साथ ही जिनके पास पर्याप्त कृषि योग्य भूमि है, उन्हें कम से कम 10% गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु प्रेरित किया जाए।
गन्ना बीज के लिए क्रेता और विक्रेता किसानों के बीच अग्रिम धनराशि की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यदि किसी क्षेत्रफल में 40% से अधिक गन्ना लगाया गया है, तो अन्य स्वीकृत प्रजातियों के बीज का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके अलावा, किसानों को प्रेरित करने के लिए गन्ना कृषक गोष्ठियों, प्रचार सभाओं और सोशल मीडिया का भी प्रयोग किया जाएगा।
उप गन्ना आयुक्त ने ट्रेन्‍ड विधि से गन्ना बोने और सहफलित खेती को बढ़ावा देने के लिए विभागीय अधिकारियों और चीनी मिलों के सहयोग को भी आवश्यक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि गन्ना बुवाई के लक्ष्यों को सुनिश्चित करने में कोई भी कमी स्वीकार नहीं की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

7 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

8 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

8 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

8 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

9 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

13 hours ago