विभिन्न मांगों को लेकर मनपा की अतिरिक्त आयुक्त अश्विनी जोशी के साथ बैठक

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंदभाई परमार के नेतृत्व में मुंबई महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मनपा की इस संयुक्त बैठक में सभी यूनियनों ने मुंबई महानगरपालिका के सफाई कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। बैठक में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन (60) के मुंबई सचिव जीतूभाई रोझ की ओर से मुंबई महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान सफाई कर्मचारियों के मुद्दे के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि 12.8.1975 को महाराष्ट्र सरकार की ओर से लाड पागे समिति की स्थापना की गई । जबकि मनपा में 2005 में उसके नियम को अमल में लाया गया गया। यूनियन ने मांग की है कि समिति की सिफारिशों को सभी वार्डों और सभी विभागों में सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। इसके अलावा सर्वोच्च न्यायालय के 1995 के आदेशानुसार सभी विभागों में ठेका प्रथा बंद की जाए तथा सभी विभागों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। (ठेका पद्धति भगाओ,वारिस हक्क नौकरी को भगाओ) तथा लाड पागे समिति की शिफारिसो में मल निकासी, मुख्य मल निसारण, गटर, मेंसुर, खाता, माली जैसे सभी कर्मचारियों व कामगारों को लाड पागे समिति का लाभ मिलना चाहिए। सुबह ११ बजे से १ बजे तक चली इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश टोकेकर, राष्ट्रीय सचिव एस. लीना डिसूजा , मुंबई अध्यक्ष एड. रवि गवली, मुंबई उपाध्यक्ष नवीनचंद्र मकवाना, श्रीमती मनीषा ताई खाखड़िया, सचिव जीतूभाई रोझ, विलास दिवेकर, मारुति कांबले, गायकवाड़, तथा अन्य सभी प्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं अधिकारियों में मुंबई महानगर पालिका की अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी (शहर), डीएमसी (घन कचरा व्यवस्थापन) किरण दिघावकर, मुख्य कामगार अधिकारी सुनील जागली मुख्य अभियंता प्रशांत पवार , सामान्य प्रशासन के किशोर गांधी मुख्य पर्यवेक्षक प्रवीण सांगली संयुक्त मुख्य पर्यवेक्षक सुराडकर के साथ-साथ मनपा के सभी विभागों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अंत में गोविंदभाई परमार के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते पदकों की झड़ी, गोरखपुर मंडल में दिखाएंगे दम

जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देवरिया (राष्ट्र की…

37 minutes ago

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

2 hours ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

3 hours ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

3 hours ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

3 hours ago