Categories: Uncategorized

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण संबंधित बैठक एडीएम की अध्यक्षता में संपन्न

संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा )। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्षों, मंत्री, प्रतिनिधि के साथ कलेक्ट्रेट में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री व प्रतिनिधियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का ड्राफ्ट पब्लिकेशन 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को कर दिया जाएगा। दिनांक 29 अक्टूबर 2024 से 28 नवम्बर 2024 तक की समयावधि में दावे और आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में विशेष अभियान की 04 तिथियां दिनांक 09, 10, 23 एवं 24 नवम्बर 2024 निर्धारित की गयी है जिसके दौरान बी0एल0ओ0 द्वारा अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची से सम्बंधित समस्त गतिविधियों का अर्हता तिथि के आधार पर फार्म प्राप्त करते हुए अथवा नाम, जोड़ने, काटने एवं परिस्कृत करने से सम्बंधित गतिविधियों के आधार पर कार्यवाही करते हुए उच्च स्तरीय अधिकारी को उपलब्ध करायेगें। दिनांक 24 दिसम्बर 2024, मंगलवार तक सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण करते हुए दिनांक 06 जनवरी 2025, सोमवार को अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

2 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

2 hours ago

सुपौल अपहरण कांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन बरामद; रुपये के विवाद की बात आई सामने

सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण और फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने युवक को अररिया से सकुशल…

2 hours ago

उत्तर बिहार में बाढ़ का बढ़ता खतरा: खैरटवा में तटबंध टूटा, रातों-रात घर छोड़ने लगे ग्रामीण

छह पंचायतों में मचा हड़कंप; बगहा के 9 वार्ड जलमग्न पश्चिम चंपारण (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

सैलरी-पेंशन से GST तक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला ने पेश किए पांच बड़े बिल

जम्मू-कश्मीर में विधायकों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, 1.80 लाख से 3 लाख रुपये करने…

3 hours ago