एडीजे ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया में यू0टी0आर0सी कैम्पेन तृतीय फेज हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के द्वारा बंदियों के सम्बन्ध में किये गये कार्यवाही से उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर अवगत कराया गया। सचिव द्वारा कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण कर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली (नालसा) के द्वारा निर्गत एस0ओ0पी0 के अनुसार कार्य करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। तथा सचिव द्वारा कारागार अधीक्षक को शिकायत पेटिका कारागार में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में लगाने हेतु निर्देशित किया गया। सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके विरूद्ध अधिकत्तम 07 वर्ष के दण्डादेश संबंधित अपराधिक विचारण लम्बित हैं और वे कारागार में निरूद्ध हैं, से संबंधित मामलों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने महिला कैदियों के साथ रह रहें उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते उनके द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर मोतीलाल वर्मा व जेल वार्डन उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

8 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

17 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

26 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

34 minutes ago

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

1 hour ago