Categories: Uncategorized

ददरी मेला के प्रबन्धन व्यवस्था तथा मेला क्षेत्र व स्नान घाट के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन नदी में डूबने की कोई भी घटना न होने पाए पहले से ही आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर लिया जाय

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

        जिलाधिकारी  प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ददरी मेला के प्रबन्धन व्यवस्था तथा मेला क्षेत्र व स्नान घाट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
         बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ददरी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सौंपे गए दायित्वों/कार्यों को निर्धारित समय अवधि में पूर्ण कराना सुरक्षित करें उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन नदी में डूबने की कोई भी घटना न होने पाए  पहले से ही आवश्यक कार्यवाही यथा-बैरिकेडिंग, गोताखोर व रस्सी आदि सुनिश्चित कर लिया जाय घाट पर साउन्ड सिस्टम रहे उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी से कहा कि ददरी मेला क्षेत्र को सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेट तैनात किया जाय कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन भी मजिस्ट्रेट तैनात किया जाय। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन रुकने वालों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाय ददरी मेला में सुरक्षा के दृष्टिगत निकास को अधिक चौड़ा एवं रास्तों को भी अधिक चौड़ा बनाया जाय। 
        जिलाधिकारी ने कहा कि ददरी मेला में चोरी छिनैती एवं महिलाओं बालिकाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सीसीटीवी ड्रोन से निगरानी व पुलिस की पर्याप्त ड्यूटी लगाई जाय उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को मेला क्षेत्र के रास्ते ठीक कराने के निर्देश दिए  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बरसात होती है तो मेला क्षेत्र से पानी की निकासी के लिए आवश्यक कार्यवाही कर लिया जाय उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में साफ-सफाई  व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय  मेला क्षेत्र में जो भी दुकानें लगेगी वे सभी दुकानें निर्धारित स्थान में ही लगे यह सुनिश्चित कर लिया जाय
         पुलिस अधीक्षक  विक्रांत वीर ने कहा कि मेला में जितने भी उपकरण लगेंगे उन सब की गुणवत्ता की जांच कर लिया जाय पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्था एवं समुचित बैरिकेडिंग किया जाय ट्रैफिक का मूवमेंट बेहतर रहे साइनेज बोर्ड लगवाए जाय पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखी जाय खोया-पाया केंद्र बनाया जाय हेल्प डेस्क लगाया जाय कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दि महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाय नाव की नंबरिंग कर लिया जाय तथा नाव की क्षमता को देख लिया जाय सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया जाय
         मुख्य राजस्व अधिकारी  त्रिभुवन ने ददरी मेला तथा कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं कार्यवाहियों आदि के विषय में प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 10 नवंबर को ददरी मेला का भूमि पूजन किया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा स्नान 14 नवंबर  की सायं से 15 नवंबर  की सायं तक तथा स्थान-गंगा सरयू संगम तट (शिवरामपुर घाट) हैं। ददरी मेला 15 नवंबर  से 10 दिसंबर 2024 तक रहेगा।
         बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर पुलिस अधीक्षक  अनिल झा व कृपा शंकर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी  वी0 पी0 द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
rkpshomnath

Recent Posts

गाली-गलौज रोकने को कहा तो भड़क गया रिश्ते का देवर, पीछे से पेट में घोंपा चाकू; महिला की मौत

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चित्राहाट थाना क्षेत्र के बलीपुरा गांव में रविवार देर रात…

2 hours ago

नीला ड्रम हत्याकांड में अब फैसले का इंतजार, 30 सितंबर को खुलेगा 126 पेशियों और 22 गवाहियों का राज

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देशभर में चर्चा में रहे सौरभ राजपूत हत्याकांड में अब…

2 hours ago

सुपौल अपहरण कांड का खुलासा: एक आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन बरामद; रुपये के विवाद की बात आई सामने

सुपौल में दिनदहाड़े अपहरण और फायरिंग से हड़कंप, पुलिस ने युवक को अररिया से सकुशल…

2 hours ago

उत्तर बिहार में बाढ़ का बढ़ता खतरा: खैरटवा में तटबंध टूटा, रातों-रात घर छोड़ने लगे ग्रामीण

छह पंचायतों में मचा हड़कंप; बगहा के 9 वार्ड जलमग्न पश्चिम चंपारण (राष्ट्र की परम्परा…

2 hours ago

सैलरी-पेंशन से GST तक, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उमर अब्दुल्ला ने पेश किए पांच बड़े बिल

जम्मू-कश्मीर में विधायकों की सैलरी बढ़ाने की तैयारी, 1.80 लाख से 3 लाख रुपये करने…

3 hours ago