डीएम की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल व रोटरी क्लब की बैठक सम्पन्न

रोटरी क्लब के कार्यों की सराहना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में व्यापार मण्डल, रोटरी क्लब संगठन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता उपस्थित रहे।
बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा जनपद की व्यवसायिक स्थिति, बखिरा में पीतल उद्योग, होजरी वस्त्र, बरदहिया बाजार में कपड़ा उद्योग आदि के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
जिलाधिकारी ने जनपद के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाले व्यापारिक बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए जनपद के व्यापारिक एवं औद्योगिक विकास के दृष्टिगत विभिन्न बिन्दुओं पर व्यापार मण्डल के साथ विचार विमर्श किया तथा कहा कि जनपद के विकास में व्यापारी का अहम रोल होता है। उन्होंने व्यापारी बन्धुओं को उनके सुरक्षित एवं सुविधाजनक माहौल में व्यापार के लिए आवश्यक सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं को सुदृढ़ करने का आश्वासन दिया और कहा कि जनपद को सेफ सिटी बनाने की दिशा में प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने व्यापार कर अधिकारी को निर्देशित किया कि व्यापारिक बन्धुओं को जीएसटी से सम्बंधित किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में बरदहिया बाजार के विकास के संबंध में चर्चा करते हुए उसको विस्तार रूप देने का बल दिया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के विकास में मगहर को सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से विकसित किये जाने तथा बखिरा पक्षी बिहार को इको टूरिज्म के रूप मे विकसित किये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिगत आपरेशन श्रीनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। किसी भी स्तर पर अराजकतत्वों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही तथा चोरी की समस्या आदि के प्रति पुलिस पूूरी तरह से सतर्क है। उन्होंने व्यापारी बन्धुओं से क्राइम एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहयोग की अपील की है।
इसी क्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय द्वारा डीएम व एसपी को अवगत कराया गया कि रोटरी क्लब द्वारा जनपद में क्लब के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किये जाते है। विभिन्न आयमों के विकास के लिए रोटरी क्लब के सदस्या बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है। जैसे- विशेष परिस्थितियों में स्वास्थ्य से सम्बंधित ब्लड डोनेट करने, शिक्षा के क्षेत्र में चिहिन्त बच्चें को केजी से लेकर पीजी तक निःशुल्क शिक्षा देने, पेड़ों को बचाने हेतु ट्री गार्ड लगाने, जिस गॉव में जल पीने की उचित व्यवस्था नही वहाँ पर उचित जल पीने हेतु प्रबन्ध करना, पुलिस की सहायता से आपात स्थिति में सुरक्षा की भावना से बढ़-चढ़ कर भाग रोटरी क्लब के सदस्यों का कार्य है। जिलाधिकारी इन सब कार्यो की सराहना करते हुए रोटरी क्लब के अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार सामाजिक रूप से कार्य करने के लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन क्लब के साथ है।
इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर विनय कुमार गुप्ता, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ व्यापारी नेता सर्वदानन्द पाण्डेय, प्रदेश उपायध्यक्ष अमित कुमार जैन, अभाउव्याम के जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि, रोटरी क्लब के अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, जिला महामंत्री विनीत कुमार चढ्ढा, नगर सचिव महमूद खान, पुष्कर चौधरी, शेखू खान, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, टीएसआई यातायात परमहंस सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

7 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago