समाज के नवनिर्माण में हम प्रभावी भूमिका अदा करें: संघ चिन्तक नागेन्द्र नाथ
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय महामंत्री (संगठन) नागेन्द्र नाथ ने पुरातन विद्यार्थी परिषद पदाधिकारियों से परिचर्चा करते हुए कहा की धर्मनीति , राजनीति , अर्थनीति व श्रमनीति का समन्वय व आत्मसात करते हुए समाज के नवनिर्माण में हम प्रभावी भूमिका अदा करें तभी भारत विश्व गुरु बन सकेगा,अपने दायित्वों का स्वयं निर्धारण कर पूरे मनोयोग से उसका निर्वाहन करें यह समय की महती आवश्यकता है।
संघ विचारक नागेन्द्र ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारत देश को सम्पूर्ण विश्व आशा भरी निगाहों से देख रहा है,महाशक्तियों को लगने लगा है की भारत के प्रभावी नेतृत्व से ही विश्व मे स्थाई शांति व समृद्धि बन सकती है और युद्ध पर पूर्ण विराम सम्भव हो सकता है।
नागेन्द्र नाथ ने कहा की संगठन नेतृत्व को सदैव कार्यकर्ताओं से समन्वय व संवाद बनाकर रखना चाहिए तभी संगठन , समाज व रास्ट्र मजबूत बना रह सकेगा।
नैमिषारण्य (डालीबाग) में आयोजित परिचर्चा में महामना मालवीय मिशन अध्यक्ष (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट , रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र महामंत्री शोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट , विशेष न्यायाधीश अनिल त्रिपाठी, कमलज्योति संपादक राजकुमार साधक , संगठक विकास समेत अन्य समाज चिंतक उपस्थित रहे।
धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…
एसबीआई का बड़ा विजन: 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य, डिजिटल…
न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…
पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…
AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा घोटाले में बड़ा एक्शन: तीन और अभ्यर्थी गिरफ्तार, अब तक 19 पर शिकंजा…