एसडीएम के रोक के बावजूद कराया विवादित भूमि पर निर्माण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l कोतवाली सलेमपुर के ग्राम सभा परान छपरा के अंतर्गत ग्राम चकरवा आसरे दास का है जहां ग्राम चकरवा आसरे दास के निवासी गिरजा पुत्र भरोसी का जिला न्यायालय दीवानी कचहरी देवरिया में न्यायालय सिविल जज( सी. डी.) कक्ष संख्या 18 मूल बाद संख्या 107/24 व न्यायालय जिला जज देवरिया अपील संख्या 44/24 गिरजा आदि बनाम कैलाश आदि का विवादित भूमि संबंधित मुकदमा विचाराधीन है विवादित भूमि आराजी नं 209 रकबा 0.518हे.गिरजा आदि के नाम से बतौर खसरा खतौनी में दर्ज है और प्रतिवादी गणों के पास कोई खसरा खतौनी जमीन संबंधित कागजात नहीं है। इसी बीच प्रतिवादी गण कैलाश , रामदयाल, दीनदयाल पुत्र गण सिंहा तथा अमित , विमलेश उर्फ़ बुलट पुत्र गण कैलाश विवादित भूमि में बिना किसी न्यायालय के आदेश के ही ज़ोर जबरजस्ती तरीके से विवादित भूमि पर निर्माण करना शुरू कर दिया और माना करने पर मार पिट करने को उतारू हो गए।इसी बीच गिरजा पुत्र भरोसी ने उपजिलाधिकारी से हो रहे निर्माण कार्य को रोकने की गुहार लगाई । मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने थाना दिवस में हल्का लेखपाल से मामले का हाल जाना हल्का लेखपाल मौके पर थाना दिवस में मौजूद थे उन्होंने नक्शा के द्वारा स्पष्ट करके उपजिलाधिकारी को बताया कि विवादित भूमि आराजी नं 209 रकबा 0.518हे.गिरजा आदि की है।इस पर उपजिलाधिकारी ने तुरन्त प्रतिवादी गणों कैलाश , रामदयाल दीनदयाल पुत्र गण सिंहा व अमित, पुत्र कैलाश को हो रहे निर्माण कार्य को तुरन्त रोकने को कहां मौके पर क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाली प्रभारी सलेमपुर मौजूद थे। परन्तु प्रतिवादी गणों ने बिना किसी न्यायालय के आदेश व उपजिलाधिकारी के मना करने के बावजूद भी रविवार को गिरजा आदि के परिवार की अनुपस्थिति में लगभग पचास की संख्या में भीड़ जुटाकर दबंगई से विवादित भूमि पर निर्माण करा लिया इसकी सूचना जब सलेमपुर थाने में दी गई तो बताया गया कि ये राजस्व विभाग का मामला हैं इसमें हम कुछ नहीं कर सकते ऊपर से आदेश हैं ।आप उपजिलाधिकारी से आदेश लेकर आए तो कार्यवाही होगी दिनांक 06.10.2024को रविवार की छुट्टी थी तो कार्यालय बंद होने के कारण उपजिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाई प्रतिवादी गणों ने गैर कानूनी ढंग से पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया जिसके कारण विवादित भूमि पर प्रतिवादी गणों ने निर्माण करा लिया हालांकि अप्रैल 2024 माह में प्रतिवादी गणों ने ख़ुद वर्तमान ग्राम सभा परान छपरा ग्राम प्रधान राम सिंह यादव व पूर्व ग्राम प्रधान प्यारे लाल उर्फ टुन्नु की उपस्थिति में हल्का लेखपाल द्वारा विवादित भूमि की नापी कराई और लेखपाल ने ग्राम प्रधान रामसिंह यादव व प्रतिवादी गणों को स्पष्ट कर दिया था कि ये भूमि आराजी नंबर 209 रकबा 0.518हे.की ही है इसके बाद भी प्रतिवादी गण विवादित भूमि पर कब्जा करते जा रहे हैं।ऐसी स्थिति में गिरजा आदि के परिवार का कहना है कि बिना न्यायालय के आदेश व गैर कानूनी ढंग से विवादित भूमि पर निर्माण कार्य करना कानूनी अपराध है ऐसी स्थिति में प्रतिवादी गणों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए।गिरजा आदि ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से भी प्रतिवादी गणों के खिलाफ कार्यवाही करके अपनी भूमि पर से कब्जा हटवाने की मांग की है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नदी में बहकर टापू पर फंसी महिला, ग्रामीण ने अंधेरे में समझ लिया चुड़ैल

फोटो पीड़ित महिला रांची में पति पर पत्नी को नदी में धकेलने का आरोप, रातभर…

19 minutes ago

LPU में रातभर तनाव के बाद खुला NH-44, 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात; SIT जांच से खुलेगा कथित दुष्कर्म का राज

फगवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों…

2 hours ago

उम्र बढ़ने के साथ त्वचा को चाहिए खास देखभाल, 5 मिनट का यह घरेलू फेस पैक आएगा काम

40 की उम्र के बाद त्वचा को रखें जवां, घर पर बनाएं चंदन-जौ का खास…

3 hours ago

गया जी में पिंडदान का पूरा बजट: ट्रेन टिकट से पूजा-दक्षिणा तक, जानें 2026 में कितना आएगा खर्च

गया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पितृपक्ष के दौरान गया जी में पिंडदान और तर्पण का…

3 hours ago

रागी को डाइट में शामिल करें, रोटी से डोसा तक बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक मील

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा स्वास्थ्य डेस्क)। बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग अब स्वाद के साथ…

3 hours ago